फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: 10वीं पास महिला चला रही थी क्लीनिक, एलोपैथी व आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद

Tue, 21 Nov 2023 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। चंद्रलोक कॉलोनी में महिला बिना डिग्री व लाइसेंस के मरीजों का इलाज करती मिली। महिला के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को चंद्रलोक काॅलोनी में छापेमारी कर बिना डिग्री व डिप्लोमा के चल रहे अवैध औषधालय का भंडाफोड़ किया है। दसवीं तक पढ़ी लिखी महिला देशी तथा अंग्रेजी दवाइयों से लोगों का इलाज कर रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां से भारी मात्रा में एलोपैथी व आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की हैं। इस पर महिला के खिलाफ एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को सूचना मिली कि चंद्रलोक काॅलोनी निवासी नीरू बंसल बिना डिग्री तथा डिप्लोमा के अपने घर में औषधालय चलाकर बीमारियों का इलाज कर रही है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के उपनिरीक्षक चरण सिंह, खुशीराम तथा भगवान सिंह को शामिल किया गया।

स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. कृष्ण, आयुष विभाग से फार्मासिस्ट कुलबीर घनघस तथा आरीफ को शामिल किया गया। टीम ने जब नीरू के औषधालय पर छापा मारा तो वह मौके पर मिली। मकान में बने औषधालय में काफी मात्रा में अंग्रेजी तथा देसी दवाई रखी हुई थी। अंग्रेजी दवाइयों में ज्यादातर स्टारॉयड थी। इसके साथ नीरू लोगों का इलाज करती थी।
विज्ञापन


बाकायदा औषधालय के बाहर वैद्य नीरू बंसल के नाम का बोर्ड लगा हुआ था। छापामार टीम द्वारा नीरू से प्रैक्टिस से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी डिग्री व डिप्लोमा नहीं दिखा पाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंग्रेजी दवाइयों को सील करके सैंपल लैब भेज दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डाॅ. पालेराम ने वैद्य नीरू बंसल के खिलाफ बिना डिग्री तथा डिप्लोमा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की शिकायत पुलिस से की है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि नीरू बंसल के खिलाफ एमसीआई एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें