फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार पुलिस ने पीछा करके महम के पास नशा तस्करी के आरोपी दबोचे, 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद

Tue, 26 Jul 2022 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महम, रोहतक (हरियाणा)

सार

कब्जे से कार में 1 किलो 480 ग्राम अफीम मिली। महम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी विनय, नीरज व अशोक हिसार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की हिसार यूनिट ने रोहतक के महम तक नशा तस्करी के आरोपियों का पीछा किया और अफीम के साथ तीन युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों में हिसार जिले के युवक नीरज, विनय व अशोक शामिल है। उनके खिलाफ महम थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की हिसार यूनिट ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक कार में तीन युवक नशीला पदार्थ लेकर महम से हिसार की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने उनको रास्ते में रोका तो वे वापस महम की तरफ भाग निकले। पीछा करते हुए पुलिस की टीम ने कार को महम के क्रांति चौक गोहाना मोड़ के पास ओवरटेक करके रुकवा लिया।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की के अंदर 1 किलो 480 ग्राम अफीम बरामद हुई। तत्काल पुलिस ने हिसार की इंद्रा कॉलोनी निवासी नीरज, बड़वाली ढाणी निवासी अशोक व कैमरी रोड निवासी विनय को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें