फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: तेज रफ्तार स्कूल बस ने मासूम को कुचला, मौत, गांव हमीरगढ़ के पास साइकिल पर जा रहा था अनिकेत

Sat, 20 Aug 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

घटना की सूचना पाकर गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। मृतक 10 वर्षीय मासूम अनिकेत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के समीप शनिवार सुबह आठ बजे एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चे को रौंद डाला। इसमें बच्चे की मौत हो गई। चालक घटना को अंजाम देकर बस मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव हमीरगढ़ निवासी नरेंद्र का 10 वर्षीय बेटा अनिकेत शनिवार को साइकिल पर खेत में गया हुआ था। जब वह साइकिल से घर लौट रहा था तो उसी दौरान सामने से आ रही धरौदी के भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस ने अनिकेत की साइकिल को टक्कर मार दी और रौंदती हुई निकल गई। इसमें अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देकर चालक बस को मौके पर छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने अनिकेत को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक अनिकेत के पिता नरेंद्र की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गढ़ी थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि मृतक बालक के पिता की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें