फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले मोबाइल फोन कॉल पर की गाली-गलौज

Wed, 22 Feb 2023 04:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मासूम शर्मा प्रसिद्ध हरियाणी गायक और कलाकार हैं। पिछले एक दशक से वह गाने लिखने और गाने का काम कर रहे हैं, उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
मासूम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को अज्ञात ने व्हाट्सएप कॉल कर गाली गलौज करने तथा धमकी दी है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ब्रह्मणवास गांव निवासी गायक मासूम शर्मा ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को देर शाम को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उसके द्वारा कॉल रिसीव करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय गांव भैंसवाल निवासी सुमित के रूप में दिया।

विज्ञापन


उस युवक ने मासूम के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस पर मासूम ने फोन कॉल को काट दिया। इसके बाद दोबारा फिर दूसरे नंबर से सुमित का फोन आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को एक गैंग का बदमाश बताया। जुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि पुलिस ने मासूम शर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज करने तथा धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें