फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तुम्हारे पास जीने के लिए एक सप्ताह

Sat, 12 Aug 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस को दी शिकायत में संदीप नैन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन की हुई है। यूनिवर्सिटी में वह इनसो का प्रधान रहा था। साल 2017 से वह इनसो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला का समर्थक रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना क्षेत्र के गांव निवासी और इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप नैन को जान से मारने की धमकी मिली है। गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप नैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में संदीप नैन ने बताया कि उसने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन की हुई है। यूनिवर्सिटी में वह इनसो का प्रधान रहा था। साल 2017 से वह इनसो का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला का समर्थक रहा है। गांव में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है ना ही किसी पर शक है। शुक्रवार रात को उसके फोन पर व्हाट्सएप्प कॉल आई।

शुरू में उसने कॉल नहीं उठाई लेकिन बार बार कॉल आने पर उस ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि एक सप्ताह में तुझे जान से मार देगा। उसने मारने की सुपारी ली है। तुम्हारे पास जीने के लिए एक सप्ताह का ही समय है। अगर बच सकता है तो बच ले । एक सप्ताह से पहले तुझे जान से मार देंगे। गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप नैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें