फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जुलाना बस अड्डे पर युवतियां भिड़ीं, यात्रियों को करना पड़ा बीच-बचाव, वीडियो वायरल

Thu, 01 Dec 2022 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। जुलाना बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में कुछ युवतियों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कैद हुआ मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के जुलाना बस अड्डे पर किसी बात को लेकर कुछ युवतियों में जमकर झगड़ा हुआ। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में चार युवतियां एक दूसरे के साथ झगड़ा करती हुई दिखाई दे रही हैं। झगड़े में बस स्टैंड परिसर में रखे मटके भी टूट जाते हैं। मामला शांत कराने के लिए यात्रियों को बीच-बचाव करना पड़ा। 

विज्ञापन

 
वीडियो में एक युवती हाथ में डंडा लेकर कुछ अन्य युवतियों को धमकाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें वह पहले हुए झगड़े को लेकर बातचीत कर रही थी। दोनों ही पक्ष की युवतियों एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी। बातचीत में विवाद बढ़ जाता है और युवतियां आपस में झगड़ा करने लगती हैं।

झगड़े में युवतियां एक दूसरे पर खूब हाथ-पांव चला रही थीं। जुलाना बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में कुछ युवतियों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। हालांकि झगड़ा होने को लेकर उनके पास किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें