फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के कार्यालय में सो रहे युवक को मारी गोली, रेफर

Sat, 19 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरकरामजी में वीरवार रात को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव खरकरामजी निवासी रविंद्र कुमार वीरवार रात को गांव में भाजपा नेता द्वारा बनाए गए कार्यालय में सो रहा था। देर रात को गांव खराकरामजी निवासी जसमेर उर्फ काला ने कार्यालय का दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही रविंद्र कुमार ने दरवाजा खोला तो जसमेर ने अपने पास मौजूद असलाह से फायरिंग कर दी।

रविंद्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। ग्रामीणों ने घायल युवक को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें