फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 18 Apr 2016 12:11 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
firing inside house, three injured - फोटो : firing inside house, three injured
विज्ञापन
शहर के जींद बाईपास पर रविवार देर शाम को एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घर के अंदर बैठे तीन लोग गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को नरेंद्र पाल बंटी के मकान में बैठा था।

तभी मकान के अंदर हथियारों से लैस कुछ बदमाश घुसे और गांव हाट निवासी चक्रवर्ती, गांव पाजूखुर्द निवासी शीशपाल व आदर्श कालोनी निवासी गंगू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें गंगू को पांच गोली, चक्रवर्ती को तीन गोली तथा शिशपाल के हाथ मेें एक गोली लगी।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना स्थल से गोली चलने के खोल बरामद किए हैं। गोली क्यों चली फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया।

सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से दस खाली खोल बरामद हुए हैं। गोलीबारी के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

फिलहाल अभी तक कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। पुलिस नाकाबंदी करके गोलीबारी करने के आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले को फिलहाल दो पहलुओं से जोड़कर देखा जा रहा है, एक तरफ बदमाशों के आने की सूचना मिल रही है, दूसरी तरह कहा जा रहा है कि इन तीनों में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है। शिकायतकर्ता के सामने आने के बाद की हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें