फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दो लाख रुपये की रिश्वत लेता आंकड़ा सहायक गिरफ्तार, स्कूल की कमियां दूर करने एवज में ले रहा था पैसे

Fri, 02 Sep 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

रोहतक के भालोट निवासी अमरजीत ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। गुरुवार रात को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
घूस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट विजिलेन्स ने शिक्षा विभाग के आंकड़ा सहायक को स्कूल में कमियां दूर करने की एवज में गुरुवार रात को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

विज्ञापन


रोहतक के भालोट निवासी अमरजीत ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसका स्मार्ट किड्स के नाम से जींद शहर में किड्स स्कूल हैं। कुछ दिन पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत आंकड़ा सहायक घनश्याम ने स्कूल का निरिक्षण किया था, जिसमें कुछ कमियां मिली थीं। इस पर विभाग ने नोटिस दिया था। आंकड़ा सहायक घनश्याम उससे कमियां दूर करने कि एवज में पांच लाख कि डिमांड कर रहा था।

बातचीत दो लाख में तय हो गई। अमरजीत ने इसकी शिकायत विजिलेंस में दी। इस पर छापा मारने के के लिए टीम का गठन किया गया। इसमें नायब तहसीलदार अजय को ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे जबकि टीम में इंस्पेक्टर मनीष, एसआई बलजीत, एएसआई कमलजीत, एएसआई जगबीर, सिपाही सोनू, पंकज शामिल थे। टीम में अमरजीत को पाउडर लगे और हस्ताक्षर युक्त 2 लाख के नोट दिए। घनश्याम ने अमरजीत को ऑफिस के नजदीक मार्केट में बुलाया। जैसे ही अमरजीत ने राशि घनश्याम को दी और इशारा किया तो टीम ने घनश्याम को रंगे हाथो पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें