फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 50 हजार

Mon, 30 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बैंक रोड स्थित पीएनबी की एटीएम कैबिन से कार्ड बदलकर एक बैक उपभोक्ता को पचास हजार रुपये चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के सुभाष नगर निवासी सतीश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर को बैंक रोड स्थित पीएनबी की एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया हुआ था। जब उसने पैसे निकालने लगा तो तकनीकी खराबी के चलते पैसे नहीं निकाले।

इस दौरान एटीएम में खड़े युवक ने सहायता के नाम पर कार्ड ले लिया और पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान युवक ने उसके कार्ड को बदल लिया और बाद में खाते से पचास हजार रुपये की नकदी निकाल ली। नकदी निकलने का पता उस समय लगा जब दोबारा पैसे निकालने गया तो उसके कार्ड को गलत बताया।
विज्ञापन


बाद में बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके खाते से 50 हजार रुपये नकदी गायब थी। शहर थाना पुलिस ने सतीश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें