फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ऑटो चालक की हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया था शव

Mon, 14 Nov 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

एक दोषी को आजीवन कारावास व 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दो दोषियों को छह-छह माह कैद की सजा सुनाई। मृतक का शव छह मार्च को झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के जुर्म में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह सिद्धू ने एक दोषी को आजीवन कारावास और 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि दो दोषियों को छह-छह माह का कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


नेताजी कॉलोनी निवासी गुरदीप ने छह मार्च 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पिता जयबीर ऑटो चलाते थे। पांच मार्च को सुबह उनके पिता खाना खाकर घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। छह मार्च सुबह उनके पिता का शव कॉलोनी के निकट ही खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था। शहर थाना पुलिस ने गुरदीप की शिकायत पर कॉलोनी के ही विकास, उसकी मां पनमेश्वरी, अमित के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। 

यह था मामला
पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक जयबीर व विकास ने नशा किया था, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। विकास ने जयबीर के पेट में चाकू घोंप दिया। जयबीर की मौत हो गई थी। किसी को हत्या पर संदेह न हो, रात को जयबीर के शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन


तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह सिद्धू की अदालत ने विकास को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पनमेश्वरी और अमित को छह-छह माह का कारावास व एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें