फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Fri, 25 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
बाइक
विज्ञापन
लोधर-काब्रछा रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव लोधर निवासी जोरा सिंह, विक्रम और मोहन सिंह वीरवार रात को बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह काब्रछा के निकट पहुंचे तो ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें गांव लोधर निवासी जोरा, विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक जोरा सिंह के भाई जगत की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें