फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 02 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद। नरवाना के नहर पुल के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नई बस्ती नरवाना निवासी कुलदीप गांव ढाकल के निकट एक स्टील फैक्टरी में मिस्त्री का कार्य करता था। बुधवार देर शाम को वह ड्यूटी पूरी करके बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। जब वह नहर पुल के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई गांव सुंदरपुर निवासी राजेश की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें