रेलवे फाटक के पास से अज्ञात शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रेलवे पुलिस ने किनाना गांव के रेलवे फाटक के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शिनाख्त नहीं होने के कारण टव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष और सिक्ख है। मृतक ने स्लेटी रंग का लोअर तथा नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। मृतक के सिर में चोट का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक रात को किसी रेलगाड़ी से गिरा है। इस कारण उसकी मौत हुई है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।