खेत से बिजली की मोटर चोरी
जींद। गांव बडनपुर खेत से बिजली मोटर चोरी होने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।
गांव बड़नपुर निवासी सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती का काम करता है। बीती रात चोरों ने खेत से मोटर चुरा ली। सुबह जब वह खेत पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सुखदेव की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।