अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव खरैंटी में गली निर्माण के कार्य को बीच में रुकवाकर बाधा डालने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव खरैंटी की सरपंच सुनीता देवी ने 24 जून को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में गली निर्माण पर विवाद चल रहा था। गली निर्माण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त गया था और उनकी मौजूदगी में गली का निर्माण शुरू किया गया। गली का निर्माण के दौरान गांव खरैंटी निवासी धर्मबीर अपने साथियों के साथ आया और निर्माण को बीच में रोक दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और गली निर्माण शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके कारण गली का निर्माण बीच में ही रुक गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर गांव खरैंटी निवासी धर्मबीर, सतबीर, जोरा, ईश्वर और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविदत्त, धर्मबीर, जोरा सिंह, सतबीर को गिरफ्तार कर लिया।
गली का निर्माण रुकवाने के आरोप में चार गिरफ्तार