चाय के 50 रुपये को लेकर रोडवेज कर्मचारियों मारपीट, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बस स्टैंड स्थित हरियाणा रोडवेज की वर्कशाप में चाय के 50 रुपये देने को लेकर दो कर्मचारी में झगड़ा हो गया। इसमें एक कर्मचारी सफीदों के डेरा निवासी मस्तान सिंह घायल हो गया। उपचाराधीन मस्तान ने बताया कि उसके और स्टोर कीपर महाबीर के बीच चाय के 50 रुपये देने को लेकर विवाद हो गया। महाबीर सिंह उससे चाय के पैसे देने के लिए कह रहा था। इस पर मस्तान ने कहा कि वह चाय नहीं पीता। ऐसे में वह पैसे भी नहीं देगा। इस पर जब वह गाड़ी के नीचे से निकला तो महाबीर सिंह ने उसके सर पर रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में मस्तान के सिर में गहरी चोट आई है। फिलहाल कर्मचारी मस्तान ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट कटवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।