बंद अलमारी से नगदी, सोना चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में बंद अलमारी से नगदी, सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। दयानंद ने बताया कि 26 सितंबर को अलमारी की चाभी गुम हो गई थी। आस-पड़ोस में अलमारी की चाभी का पता किया, लेकिन नहीं मिली। 30 सितंबर को जब अलमारी का ताला तोड़कर देखा तो इसमें रखी छह हजार की नगदी, ढाई तोले की सोने की चेन, दो सोने के कड़े, एक अंगूठी, तीन पायजेब, तीन चांदी की अंगूठी सहित अन्य आभूषण अलमारी में रखे थे जो चोरी मिले। थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया।