फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामला: दस दिन पहले कोसली में ठेकेदार को भी फंसा चुका है गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हनीट्रैप मामला: दस दिन पहले कोसली में ठेकेदार को भी फंसा चुका है गिरोह
विज्ञापन

जींद में मामला आने के बाद पहुंचा ठेकेदार, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पोली गांव के किसान पर दुष्कर्म के आरोप लगाकर हनीट्रैप मामले में फंसाने वाली महिला ने एक ठेकेदार को भी इसी प्रकार से शिकार बनाया है। ठेकेदार से महिला साढ़े छह लाख रुपये ले भी चुकी है। अब जींद में मामला सामने आने के बाद ठेकेदार ने जींद पहुंचकर उसे न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार के अनुसार यह मामला सामने आने के बाद ठेकेदार ने जींद पुलिस से संपर्क किया है, लेकिन मामला रेवाड़ी का होने के कारण उसे वहीं भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनीट्रैप में पूरा गिरोह काम करता है। इसमें रेवाड़ी निवासी प्रेम नामक एक महिला का नाम आया है, जो इस गिरोह की सरगना है। इसी गिरोह के सदस्य संजय की पोली गांव में रिश्तेदारी है। संजय ने अपनी रिश्तेदारी की एक महिला से पूछा कि किसी अमीर आदमी का नाम बताए, जो अच्छे पैसे दे सके। इस पर महिला ने पोली गांव निवासी सतपाल का नाम बताया। सतपाल 40 एकड़ की खेती करता है और चार भाइयों का संयुक्त परिवार है। इस पर फोन के माध्यम से सतपाल से संपर्क किया गया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया गया। फिर 16 सितंबर को महिला ने पुलिस में शिकायत देकर सतपाल पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। इसके बाद महिला ने उसके परिजनों से संपर्क कर पांच लाख रुपये में बयान बदलने का ऑपर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने इस गिरोह को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें