फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदकैन खुर्द में विवाहिता ने जहरील पदार्थ खाया, उपचार के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदकैन खुर्द में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव सुदकैन खुर्द में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सुदकैन खुर्द निवासी जागेराम की पत्नी 27 वर्षीय पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पूजा के हालात बिगड़ते देख परिजन उसे नरवाना सामान्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतका के परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी वर्ष 2002 में जागेराम के साथ हुई थी। इस दौरान उसे एक लड़का व एक लड़की भी पैदा हुई। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें