फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने युवक से अंगूठी, कड़ा और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के सफीदो गेट पर ऑटो का इंतजार कर रहे युवक से पता पूछने के बहाने स्कूटर और बाइक सवार तीन युवकों ने सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा और 500 रुपये नकदी छीन ली। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। बाद में शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सफीदों गेट निवासी नरेंद्र शनिवार को सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक युवक स्कूटर पर सवार होकर आया और किसी जगह का पता पूछने लगा। युवक पता पूछकर थोड़ी ही दूरी से फिर वापस आ गया और इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। जहां तीनों ने मिलकर उसके हाथ से सोने की अंगूठी, कड़ा और जेब से 500 रुपये निकाल लिए। अंगूठी, कड़ा और नकदी छीनने के बाद तीनों युवक स्कूटर और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर समरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें