जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी 23 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाया कि गांव तालू भिवानी निवासी सोमबीर उसकी बेटी को शादी का झांसा दे अपहरण कर ले गया है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सोमबीर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
युवती का अपहरण, केस दर्ज