फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने की पिटाई, विरोध में उतरे मुनीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
कस्बे की नई अनाज मंडी में एक ट्रक चालक ने मुनीम को पीट दिया। इससे भड़की मुनीम एसोसिएशन ने सोमवार को दिन भर हड़ताल रखी। इससे अनाज मंडी का कार्य प्रभावित रहा। दो बजे मंडी सचिव दीपक की मध्यस्ता के बाद हड़ताल को समाप्त किया। एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि रविवार को एक ट्रक चालक ने मुनीम कृष्ण कुमार के साथ मारपीट कर दी। इस घटना की सूचना एसोसिएशन को मिली तो सभी मुनीमों ने अपना कार्य छोड़कर न्याय की गुहार लगाई गई। उन्होंने बताया कि मामला बिगड़ता देख सचिव दीपक की मौजूदगी में ट्रक चालकों और मनीमों के बीच आपसी सहमति हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को इससे पहले कुछ ट्रक चालकों ने उसे पीट दिया था। इसका बदला लेने के लिए ट्रक चालक ने गलती से मुनीम को पीटा। अब गलतफहमी दूर हो गई है। इसलिए मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें