फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव पिंडारा में एटीएम में कार्ड बदलकर खाते से 21 हजार रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हांसी रोड बरवाला निवासी विजय उर्फ बाजा, गांव सिसाय निवासी शशि के रूप में हुई। दोनों को राजस्थान पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने की कई वारदात को खुलासा होने की संभावना है। गांव खरकरामजी निवासी बलबीर ने तीन अक्तूबर 2016 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव पिंडारा स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान दो युवकों ने सहायता के नाम पर एटीएम कार्ड ले लिया और मौका पाकर कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से 21 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। राजस्थान के जिला भरतपुर में दोनों आरोपी पकड़े गए। जब उन्होंने ऐसे ही एटीएम से पैसे निकालने की वारदात को अंजाम दिया। वहां की पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पिंडारा की इस वारदात को भी कबूल किया। इस वारदात में संलिप्त होने के कारण जींद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें