अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंजाबी बाजार से स्कूल जा रहे छात्र को नशीला इंजेक्शन लगाकर अपहरण कर लिया। जब बच्चा बेसुध हो गया तो छात्र को आरोपी उठाकर ले गए। बाद में बच्चा बेसुध हालात में कलायत में मिला। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देने और अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाबी बाजार निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई को उसका साढ़े 13 वर्षीय लड़का केशव स्कूल के लिए घर से निकाला था। जब उसका बेटा तांगा चौक के निकट हरी बाबा मंदिर के निकट पहुंचा तो इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए और उसके बेटे को पकड़कर हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। इसमें उसका बेटा बेसुध हो गया। बाद में उसका बेटा कलायत में मिला। इस बीच उनके पास फोन आया कि उनका बेटा यहां बेसुध की हालात में है। घटना के उसके बेटे ने बताया कि लाल टी-शर्ट पहने एक युवक ने उसके हाथ में इंजेक्शन लगाया और इस दौरान उसके साथ दूसरा युवक भी था। इंजेक्शन लगने के बाद उसको कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
स्कूल जा रहे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर किया अपहरण, कलायत से बरामद
बाइक सवार दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम