फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव सुलचानी के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। आर्य नगर गोहाना निवासी कुलदीप (30) गांव सुलचानी में विवाहित है। कुलदीप गांव सुलचानी में अपने मायके आई पत्नी सरोज को लेने के लिए आया हुआ था। कुलदीप ने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। ससुराल वालों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात कुलदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर नारनौंद थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ईश्वर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कुलदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। उसी मानसिक परेशानी के चलते कुलदीप ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें