युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवती का अपहरण कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को सदर थाना नरवाना की पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवती ने सात नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार नवंबर की रात दीपक नामक युवक ने उसका मुंह दबाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसने छह नवंबर तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दीपक ने शोर मचाने तथा किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी तरह वह दीपक के चंगुल से निकल कर भागने में कामयाब रही। घर पहुंचकर उसने घटना के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवा कर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।