जींद। पालिका बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी करते हुए दुकानदारों ने हकीकत नगर निवासी कर्मबीर को काबू कर लिया। दुकानदारों ने पहले तो युवक की जमकर धुनाई, बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से दूसरे बाइक के कागजात बरामद किए हैं। युवक ने कबूला है कि मंगलवार को भी पालिका बाजार से ही बाइक चोरी की थी और वह उसके घर पर खड़ी है। बाद में दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार दोपहर बाद एक दुकानदार ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा कि कोई युवक बाहर खड़े बाइक को चोरी करने का प्रयास कर रहा है। उसने दुकानदारों को साथ लेकर उसको पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान हकीकत नगर निवासी कर्मजीत के रूप में हुई। आरोपित कर्मजीत ने बताया कि मंगलवार को भी उसने पालिका बाजार से बाइक को चोरी किया था और वह बाइक उसके घर पर खड़ी है, आज भी वह बाइक चोरी करने के लिए आया था। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि बाइक चोरी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है।