अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
पानीपत रोड पर गांव करसिंधु के पास वीरवार रात को सड़क दुर्घटना में एक पिकअप चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान पानीपत जिले के गांव दरियापुर निवासी सुशील सैनी (47) के रूप में हुई। सुशील सैनी के भाई कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुशील अपनी पिकअप गाड़ी में पानीपत रोड से होते हुए सफीदों से गांव दरियापुर आ रहा था। जब वे करसिंधू के पास पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई मेें डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत