एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 14 हजार
नरवाना। छोटूराम कॉलोनी निवासी सीमा ने अज्ञात व्यक्ति पर एटीएम कार्ड बदल कर उसके बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकालने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 21 जनवरी को वह नेहरू पार्क के पास एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी। एटीएम में मौजूद एक युवक ने उसे अपनी बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 14 हजार रुपये कट गए। इसके तुरंत बाद महिला पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।