सफीदों। शहर के रामपुरा मोड़ पर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी। सफीदों थाना पुलिस शनिवार को शहर के आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस की गाड़ी रामपुरा मोड़ पहुंची तो इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसके अंदर एक 315 बोर का पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव सिंघाना निवासी आकाश के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।
युवक पिस्तौल सहित गिरफ्तार