फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगढ़ गांव में विवाहिता को जहर खाने पर मजबूर करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जहर खाने के लिए मजबूर करने की आरोपी धूपा गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। नंदगढ़ गांव में जहर खाने की वजह से महिला की हुई मौत के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला पर आरोप है कि उसने विवाहिता को जहर खाने के लिए मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन

31 दिसंबर 2018 को नंदगढ़ गांव की 50 वर्षीय निर्मला द्वारा जहर खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले निर्मला का झगड़ा पड़ोस में रहने वाली महिला धूपा के साथ हुआ था। इसी को लेकर वह महिला निर्मला को तंग कर रही थी। उस महिला ने ही निर्मला को जहर खाने के लिए मजबूर किया था। निर्मला के बेटे बंशी की शिकायत पर पुलिस ने धूपा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस ने धूपा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें