फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार बिजली निगम के कर्मचारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की बाइक में ट्रक से मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय जींद रोड स्थित मलार गांव के पास सोमवार को एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे बिजली निगम के तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इसमें गांव ढिगाना निवासी बिजली निगम के एएलएम 28 वर्षीय विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगूरंा निवासी एएलएम 30 वर्षीय प्रवीन व राजथल निवासी एएलएम 28 वर्षीय विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पीछे से जींद से सफीदों की तरह आ रहे विधायक जसबीर देशवाल ने घायलों को सड़क पर पड़े देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी से उन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों कर्मचारी बिजली निगम में कांट्रैक्ट पर पिल्लूखेड़ा के 33 केवी पावर हाउस में कार्यरत हैं, जोकि पिल्लूखेड़ा से सफीदों की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव मलार के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर दी। टक्कर लगने की वजह से तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में विजय की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी बलवान ने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। विजय के शव का सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें