फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छिने एक लाख, घटना सीटीवी में हुई कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
बैंक से नकदी निकाल कर घर ले जा रहे उचाना खुर्द निवासी किसान सुरेश से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उचाना खुर्द सुरेश ने बताया कि मंगलवार को एसबीआई बैंक से एक लाख रुपये की राशि निकलवा कर साफे में लपेट ली और इसे साइकिल की टोकरी में रख लिया। इसके बाद वह खरीददारी के लिए मंडी में गया और जब मंडी से वापस घर लौट रहा था तो गीता विद्या मंदिर स्कूल के पास पीली रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए। इन युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल सुरेश की साइकिल के नजदीक लाकर एक लाख रुपये लूट लिए और बाईपास की तरफ भाग गए। मंडी स्थिति चौकी इंचार्ज रामफल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों का पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें