फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी देने की मध्यस्थता करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड पर शिव कॉलोनी आनंद की गोली मारकर हत्या के मामले में युवकों को सुपारी देने में मध्यस्थता करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जबकि मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पकड़े गए आरोपी गांव धामड़ा रोहतक निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगी पर मृतक आनंद के विदेश में रहने वाले आरोपी से सुपारी ली। उसके बाद आनंद की हत्या करने के लिए जोगेंद्र उर्फ जोगी ने गांव गतौली निवासी बनारसी और बिजेंद्र को सुपारी देकर पांच जून को रोहतक रोड पर आनंद की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव गतौली निवासी बनारसी, बिजेंद्र, जुलाना निवासी राजकुमार, उत्तम नगर दिल्ली निवासी भानू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था और उससे पूछताछ के दौरान सामने आया कि उनको सुपारी गांव धामड़ निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगी ने दी थी। जोगेंद्र उर्फ जोगी को आनंद की हत्या करने का ठेका विदेश में बैठे एनआरआई ने दी थी। जोगेंद्र उर्फ जोगी का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सुपारी देने की मध्यस्थता करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें