सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सड़क हादसे में धनौरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक राममेहर की मौत हो गई है। राममेहर के भाई कृष्ण ने कहा कि राममेहर और गोपाल भौंसला गांव में चिनाई मिस्त्री का काम करते थे। शाम छह बजे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भौंसला से धनौरी वापस आ रहे। भौंसला गांव के मंदिर से निकलते ही एक अज्ञात वाहन चालक ने गाड़ी से बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को जींद स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया, मगर राममेहर की मौत हो गई। गोपाल की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कृष्ण के ब्यान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।