लोहे की रॉड से हमलाकर युवक को किया घायल
दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव खोखरी में दो युवकों ने लोहे की रॉड से एक युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव खोखरी निवासी एक महिला शकुंतला ने बताया कि उसका बेटा हरिपाल शाम को घूमने के लिए घर से निकला था। गांव के ही संदीप व मनोज ने उसके बेटे का रास्ता रोककर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें हरिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संदीप व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।