फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगूरां स्कूल में शिक्षकों का विवाद : व्हाट्सएप पर आई लड़ाई शिक्षक ने पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगूरां स्कूल में शिक्षकों का विवाद : व्हाट्सएप पर आई लड़ाई, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दो सप्ताह पहले शुरू हुआ नगूरां स्कूल के शिक्षकों का विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार बुधवार को दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले डीसी अमित खत्री नगूरां गांव के स्कूल में किसी कार्यक्रम में शिकरत करने गए थे। यहां गांव की पंचायत व लोकल कमेटी ने डीसी को एक शिक्षक की शिकायत दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक माहौल खराब कर रहा है और उसका तबादला किया जाए। इसी मामले में शिक्षक ने मुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए कहा था कि जाति विशेष से होने के कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने उसका तबादला भी कर दिया। इसके बाद स्कूल स्टाफ के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने वह पत्र डाल दिया। इस पर एक शिक्षक ने जब पूछा कि शिकायत का क्या आधार है। इस पर ग्रुप में एक शिक्षक वे सभी बिंदू डाल दिए, जिनको आधार बनाकर शिक्षक का तबादला किया गया है। शिक्षक ने कहा कि ग्रुप में इस प्रकार की सामग्री डालकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। शिक्षक ने इसकी शिकायत पटियाला चौक चौकी पुलिस को की थी। इस पर पहले तो स्कूल का पूरा स्टाफ बुधवार को नगूरां पुलिस चौकी पहुुंचा, लेकिन वहां से बताया गया कि यह मामला पटियाला चौक चौकी का है। शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रपु के एडमिन व जानकारी डालने वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर सिंह के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और विवाद निपट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें