फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिगाना गांव के तालाब में मिला चार बच्चों की मां का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के पास मोबाइल देखा तो हुआ चरित्र पर शक, भट्ठा मजदूर ने पत्नी को मारकर तालाब में फेंका
विज्ञापन

चार बच्चों की मां थी मृतका, आरोपी से की थी दूसरी शादी
ढिगाना गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। ढिगाना गांव में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी का कत्ल कर शव ईंटों से बांधकर गांव के ही तालाब में फेंक दिया। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। शव के माथे एवं गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। महिला का शव चुन्नी के साथ चार-पांच ईंटों से बंधा हुआ मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार देर शाम ढिगाना गांव में सड़क किनारे स्थित तालाब में एक महिला के शव को तैरते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान सिंह एवं जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को तालाब स निकाला गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। महिला के हाथ पर केआरएन लिखा हुआ है।
विज्ञापन

महिला के शव पर बंधी हुई ईंट किस भट्ठे की है, इसका पता लगाया गया और खरकराम जी स्थित एक ईंटे भट्ठे पर जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला ईंट भट्टे पर काम करती थी और मुआना गांव की कृष्ण थी। उसकी शादी ईंट भट्टे पर काम करने वाले उगालन गांव के नसीब सेे करीब दो वर्ष पहले हुई थी। यह महिला की दूसरी शादी थी। पुलिस ने उसके पति नसीब को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार नीसब व उसकी पत्नी ईंट गांवों में पहुंचाने के लिए ट्रॉली की भराई व उतरवाई का काम भी खुद ही करते थे। वीरवार शाम करीब तीन बजे वे दोनों जुलाना के पास सोनीपत जिला के रिंढाना गांव में ईंट उतारने गए। इस दौरान नसीब को अपनी पत्नी कृष्णा के पास एक संदिग्ध मोबाइल देखा। इसी दौरान नसीब ने कृष्णा की हत्या करने का फैसला कर लिया। यहां नसीब ने चार-पांच ईंट भी ट्रॉली में ही रख लीं। रात को वापस आते हुए लजवाना व ढिगाना गांव के बीच नसीब ने ट्रॉली में जाकर ईंट मारकर कृष्णा की हत्या कर दी। रात करीब साढ़े नौ बजे उसने कृष्णा की चुन्नी से ही ईंट बांध कर शव को ढिगाना गांव के तालाब में फेंक दिया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें