फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट के आरोप में दंपित समेत चार पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव पोकरी खेड़ी में एक घर में घुसकर मारपीट करने व बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव पोकरी खेड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी गांव के ही लीलू परिवार से काफी समय से रंजिश चली आ रही है। सोमवार को लीलू परिवार के लोग उनके घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उनको हमलावरों से छुड़वाया। बाद में हमलावर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर लीलू, उसकी पत्नी, उसके बेटे योगेश तथा सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें