अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति से बदमाश ने चलती ट्रेन में मोबाइल झपट लिया। बाद में इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरवाना के हनुमान नगर निवासी कपिल देव ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली से जाखल जाने वाली ट्रेन में सवार था। ट्रेन उचाना रेलवे स्टेशन रवाना हुई, तभी एक युवक आया और ट्रेन की खिड़की से उसका मोबाइल झपट लिया। जब तक वह संभल पाता तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। बाद में इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने कपिल देव के बयान दर्ज करके अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ट्रेन चलते ही खिड़की से यात्री का झपट लिया मोबाइल
उचाना रेलवे स्टेशन में हुई वारदात