फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक दो किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालक दो किलोग्राम चूरापोस्त के साथ काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआईए स्टाफ ने गांव घसो खुर्द के निकट एक ढाबे पर छापेमारी कर उसके संचालक से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। उचाना थाना पुलिस पकड़े गए ढाबा संचालक से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि गांव घसो खुर्द के निकट जींद पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा चलाने वाला गांव घसो खुर्द निवासी प्रेम नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी कर प्रेम को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उचाना थाना पुलिस ने सीआईए स्टाफ कर्मी की शिकायत पर ढाबा संचालक प्रेम के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें