जींद। महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। गांव पांडू पिंडारा निवासी स्नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 24 जुलाई 2015 को गांव चांदी जिला रोहतक निवासी नवीन के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लग गए। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। स्नेहा ने आरोप लगाया कि शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुरालियों ने अपने पास रख लिया। महिला थाना पुलिस ने स्नेहा की शिकायत पर उसके पति नवीन, देवर अजित, ननद आशा, सास बबली व ससुर रामनिवास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।