फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जबरन जहर दिए जाने के आरोप पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जबरन जहर दिए जाने पर जुलाना थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा जहर देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रामकली निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2016 में मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पूनम ने आरोप लगाया कि गत 15 फरवरी शाम को ससुरालियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे जहर दे दिया। जिसके कारण उसके हालात खराब हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने पूनम की शिकायत पर पति मनोज, सास संतोष, ननद रिंकू, रिश्तेदार गांव जुलानी निवासी प्रदीप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा जहर देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें