सफीदों। गांव रत्ताखेड़ा में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में लगी आग में एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक को बचाने में दो अन्य युवक भी झुलस गए। युवक को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। युवक की हालत स्थिर है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घायल बंटी ने बताया कि उसका चचेरा भाई अशोक कुमार (27) घर पर सुबह चूल्हे पर कुछ काम कर रहा था कि उसके कपड़ों में अचानक आग लग गई। उन्हें पता लगा तो वह और अशोक के भाई संजय ने उसे बचाया। इसमें संजय और बंटी भी झुलस गए।
रत्ताखेड़ा में आग लगने से झुलसे युवक