फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात करवाने की आरोपी महिला पांच महीने बाद गिरफ्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जीद। गर्भपात करवाने के आरोप में पांच महीने बाद पुलिस ने महिला को काबू किया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। फरवरी में तबीयत बिगड़ने पर गांव झांझ कलां निवासी सरोज देवी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां चिकित्सकों को पता चला कि महिला ने पेट में कन्या होने के चलते गोलियां खाकर गर्भपात करने का प्रयास किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 12 फरवरी को टीम की जांच के दौरान सामने आया कि महिला सरोज को पानीपत के इदाना गांव निवासी अमित ने गर्भपात के लिए गोलियां दी थी। अमित महिला की सास की बहन का लड़का है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमित के घर पर दबिश दी। जहां से गोलियां बरामद की थी। उसने दो गोलियों का सेवन कर लिया। जब सरोज की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने बची दवाइयों को चूल्हे में जला दिया। विश्वास में लेने के बाद महिला ने गर्भपात करवाने वाली दवाइयों का पैकेट अलमारी से निकालकर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव झांझ खुर्द निवासी सरोज, गांव इदाना निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गर्भपात करवाने की आरोपी सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें