मारपीट के आरोप में महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मारपीट करने तथा धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घिमाणा गांव निवासी दीपक ने पुलिस में शिकायत दी है कि दो मई की शाम को वह गांव के ही नरेंद्र की दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए गया था। जब वह सामान लेकर वापस जा रहा था तो रास्ते में अशोक ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर ईंट से हमला कर दिया। इस दौरान अशोक का पिता धर्मबीर तथा प्रेमो भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर अशोक, धर्मबीर तथा प्रेमो के खिलाफ मामला दर्ज कर अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।