घर में घुसकर किया हमला, चार घायल
जींद। गांव देवरड़ घर में घुसकर हमला कर चार लोगों को घायल करने, हवाई फायर कर दहशत फैलाने पर जुलाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गद्दी खेड़ी रोहतक निवासी नसीब ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत एक दिस बर को परिवार के साथ गांव देवरड़ गए हुए थे। उसी दौरान गांव ब्राण निवासी नरेंद्र पांच-छह अन्य युवकों के साथ मकान में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। बचाव में शोर मचाए जाने पर नरेंद्र, सुरेंद्र और सुमेश भी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव करने की कोशिश लेकिन हमलावर युवकों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। नसीब ने बताया कि इस दौरान एक युवक ने बंदूक से तीन-चार हवाई फायर भी किए। गोली चलने से हड़कंप मच गया। बाद में आरोपित उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जुलाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लाया गया। जुलाना थाना पुलिस ने नसीब की शिकायत पर गांव ब्राण निवासी नरेंद्र पांच-छह अन्य युवकों के खिलाफ रंजिशन घर में घुसकर हमला कर घायल करने, दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।