क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर लगाया चूना
जींद। बैंक अधिकारी बन कर एक उपभोक्ता के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 12 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव चौक निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और उसके खाते तथा क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी जुटा ली। जिसके बाद उसके खाते से 12499 रुपये की राशि गायब हो गई। राशि गायब होने का उस समय पता चला जब फोन पर संदेश मिला। उसके खाते से ऑन लाइन ट्रांसफर की गई राशि का खरीददारी के लिए भुगतान किया गया था। शहर थाना पुलिस ने इंद्रजीत की शिकायत पर तथाकथित बैंक अधिकारी के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।