फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवर में तिरंगा फाड़कर सरदार पटेल की प्रतिमा की आंखों पर बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। देश के लौह पुरुष व पहले उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के साथ रेवर गांव में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने वल्लभ भाई पटेल चौक पर लगे तिरंगे को फाड़कर उसका एक टुकड़ा वल्लभ भाई पटेल की आंखों पर बांध दिया। ग्रामीणों को इसकी खबर सोमवार सुबह लगी तो गांव में रोष फैल गया। लोगों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सरपंच राकेश ने गढ़ी थाना में इसकी शिकायत दी है। अपनी शिकायत में सरपंच ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा व तिरंगे का अपमान करने वालेे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें